Sun. Apr 26th, 2026

चकराता के जंगलों में लगी भीषण आग

देहरादून । लगातार तापमान बढ़ने के साथ ही प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। देहरादून जिले में चकराता वन प्रभाग के देवघार रेंज में त्यूणी के पास शनिवार की शाम जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल से सटे चांदनी गांव के चपेट में आने का खतरा देखते हुए ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग और अग्निशमन की टीम आग बुझाने में जुट गई।
उधर, खतरे को देखते हुए ग्रामीण आवश्यक सामान के साथ सुरक्षित स्थान की ओर निकल लिए। ऐसा माना जा रहा है कि बेकाबू हुई जंगल की आग पर काबू पाना किसी तरह संभव नहीं है। आग की चपेट में आने से ग्रामीण बागवानों के करीब डेढ़ सौ से अधिक फलदार पेड़ भी जलकर राख हो गए। सीमांत त्यूणी तहसील से सटे देवघार रेंज में चीड़ के जंगल में लगी आग से कई ग्रामीण परिवार मुसीबत में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *