Tue. Apr 21st, 2026

छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने इस बार छठ पर्व के निर्बंधित अवकाश को संशोधित करते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सोमवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने स्वीकृति दे दी है।

छठ पर्व पर इससे पूर्व निर्बंधित अवकाश दिए जाने का प्रावधान था। लेकिन इस बार उत्तराखंड सरकार ने पर्व से जुड़े लोगों की मांग पर छठ पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने को लेकर राज्यपाल को स्वीकृति के लिए भेजा। जिस पर सोमवार को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी। सचिव (प्रभारी) विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 23 दिसंबर 2020 के क्रम में अंकित छठ पूजा के लिए निर्बंधित अवकाश को संशोधित करते हुए इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। सार्वजनिक अवकाश के प्रावधान कोषागार तथा उप कोषागार को छोड़कर सभी पर लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *