Sat. May 2nd, 2026

तिरंगा रैली में भाग ले रहे 5वीं के छात्र को कैंटर ने रौंदा

लोहाघाट: लोहाघाट से एक दुःख भरी खबर आ रही है जहां स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी जिसमें एक बेकाबू तेज रफ्तार कैंटर ने 5वीं के छात्र को रौंद दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट -पिथौरागढ़ हाईवे पर स्कूली रैली में शामिल एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया। छात्र की मौके में मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची, इस दौरान यहां घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दर्दनाक हादसे से अन्य स्कूली बच्चे भी सहम गए हैं।

आपको बता दें कि प्राथमिक विद्यालय गैरी में कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह (11) आज शनिवार को स्कूली रैली में जा रहा था, सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी इसी दौरान पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरु के पास रौंद दिया जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *