Tue. Apr 21st, 2026

देवीधार के पास कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में समाई, दो लोग लापता

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

रविवार को डुण्डा तहसील के अंतर्गत देवीधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में समा गई। कार का कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी मिली है कि कार में दो शिक्षक सवार थे।
सूचना पाकर मौके पर स्थानीय प्रसाशन के साथ एनडीआरएफ व एसड  आरएफ की टीम पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों कार के साथ लापता है। दोनों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।
बुद्धिलाल 39 पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा, बलड़ियाना, टिहरी गढ़वाल और बिजेंद्र जोशी 40 पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम बैलूनता, लंबगांव, टिहरी गढ़वाल, ग्राम मांजफ में रिश्तेदारी में आये थे और आज कार से वापस टिहरी जा रहे थे। देवीधार के पास कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में समा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *