Wed. Oct 21st, 2026

देहरादून – मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, सीएम धामी समेत कई दिग्गज नेता

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के परेड मैदान में पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत तमाम पूर्व मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने परेड मैदान में प्रदेश के लिए 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के मॉडल का अवलोकन किया। साथ ही सभी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली।इसके बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचे जहां सीएम धामी ने हर्बल प्रोडक्ट, शॉल भेंट की।

यह भी पढ़ें-देहरादून-वायु सेना के विमान में परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मंदन कौशिक ने पीएम मोदी को पहाड़ी टोपी भेंट की और अपना संबोधन किया।इस दौरान मंच पर अजय भट्ट समेत कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।भाजपा सरकार ने दिल्ली से देहरादून तक एक्सप्रेस वे की जनता को सौगात दी। वहीं आज उत्तराखंड को पीएम मोदी 18 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी ने सीएम धामी और राज्यपाल के साथ विकास कार्यों के मॉडल्स को देखा और जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *