Thu. Sep 3rd, 2026

नशेड़ी पिता ने सोते बेटे पर किया कुल्हाड़ी से वार, हालत गंभीर

नैनीताल। कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुवा के विदरामपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से प्रहार  कर दिया, जिसमें बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार चकलुवा के विदरामपुर निवासी नरेंद्र प्रसाद ने घर में सो रहे अपने पुत्र अनिल प्रसाद पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिए। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के निर्देशन में उप निरीक्षक कमित जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी नरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया। कालाढूंगी थानाध्यक्ष  राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी नरेंद्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मलख राम नशे का आदी था और मामूली गृह क्लेश के चलते उसने अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी नरेंद्र प्रसाद के खिलाफ 504, 506 धारा के तहत मुकदमा कर लिया है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *