Wed. Oct 21st, 2026

नाबालिग के दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबकि, ऋषिकेश कोतवाली में 30 मई को पूजा (काल्पनिक नाम) के द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया गया कि उनकी पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ पड़ोस में रहने वाले सुमित ने बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। ऐसे में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत के आधार पर कोतवाली में धारा-376 आईपीसी व धारा-3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद गठित टीम ने आरोपी के संभावित स्थानों पर दबिश देकर मुखबिर की सहायता से आज 31 मई को आरोपी सुमित को बीरपुर खुर्द तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *