Sun. Jun 21st, 2026

निगम बोर्ड बैठक में दाखिल खारिज शुल्क बढ़ोतरी का विरोध

देहरादून। नगर निगम सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। पार्षदों ने दाखिल खारिज शुल्क, सफाई यूजर चार्ज में बढ़ोतरी का विरोध किया। बैठक में निगम की आय व्यय को लेकर भी चर्चा हुई।बोर्ड बैठक में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने जिले में आई आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्य की जानकारी दी। विधायक ने बताया कि एनडीआरएफ ने तीन घन्टे पानी में रहे लोगों को बचाया। डूबे हुए एक व्यक्ति ने टहनी हिलाकर बचाव के संकेत दिए। उन्होंने कहा सीएम स्वयं राहत कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे। पार्षद भी घटना स्थल पर डटे रहे। उन्होंने शुल्क बढ़ोतरी का प्रस्ताव स्थगित करने की मांग की। कहा कि आगे चुनाव भी लड़ना है। इसलिए जनता के हितों का ध्यान रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *