Sun. Jun 21st, 2026

पूर्व विधायक फर्त्याल की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट विधानसभा के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की माता जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पूर्व विधायक श्री फर्त्याल के ग्राम विंशुग लोहाघाट स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा,अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *