Wed. Oct 21st, 2026

फिल्म Thank God ने तीन दिन में कमाये 18 करोड़

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म ‘थैंक गॉड’ ने अपनी रिलीज़ के तीन दिन के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह अभिनीत फिल्म मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई थी। ‘थैंक गॉड’ के निर्देशक वरिष्ठ फिल्मकार इंद्र कुमार हैं। वह ‘धमाल’ और ‘मस्ती’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

प्रोडक्शन हाउस ‘टी सीरीज़’ ने एक बयान में थैंक गॉड की भारत के बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े साझा किए। बयान के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की है और अबतक 18.25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *