Wed. Oct 28th, 2026

बागपत: दिन दहाड़े किसान को मारी गोली,हालत गम्भीर

बागपत: खिंदौड़ा गांव मे आज बुधवार सुबह जानवरों के लिए चारा लेने गए किसान को चार बाईक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान को दो गोलियां लगी है जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार खिंदौड़ा गांव का दीपक बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेत से चारा लेने के लिए गया था। खेत पर एक बाइक पर सवार होकर चार हमलावर पहुंचे और दीपक को गोली मार दी। हमलावरों में से एक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और दूसरे ने उसे गोली मार दी। एक गोली युवा किसान के कंधे में और दूसरी गोली उसके पेट में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *