Wed. Jun 3rd, 2026

भतीजे की नई कार से जा रहे थे बानपुर गांव, कार खाई मे गिरी 5 की मौत

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

गुरुवार को त्यूणी तहसील के अन्तर्गत पंद्राणू से बानपुर गांव जा रही आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपती समेत पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल है। युवती को हायर सेंटर रोहडू हिमाचल रेफर किया गया है। सूचना के तुरंत बाद प्रभारी तहसीलदार त्यूणी जितेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष संदीप पंवार व राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश चंद जिनाटा मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। बताया जा रहा है दंपती समेत परिवार के अन्य लोग भतीजे की अप्लाइड फार नई अल्टो कार से बानपुर गांव के पास सेब के बगीचे में घास काटने जा रहे थे। कुछ दूर जाते ही वह सड़क हादसे का शिकार हो गए।

मृतकों के नाम

  1. संजय (50 वर्ष) पुत्र शंकर निवासी ग्राम बानपुर तहसील त्यूणी देहरादून,
  2. बबली देवी (45 वर्ष) पत्नी संजय।
  3. निखिल (14 वर्ष) पुत्र संजय।
  4. जगदीश (29 वर्ष) पुत्र दुलाराम सभी निवासीगण बानपुर-त्यूणी।
  5. अमित (28 वर्ष) पुत्र किशोरी नाथ निवासी नंदला चिडगांव हिमाचल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *