Wed. Oct 21st, 2026

भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत, CM ने जताया शोक

चंपावत: जिले के धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष का आज सुबह 5ः30 बजे एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह आज सुबह अपने निजी वाहन से निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे।

जानकारी मिली है कि स्वाला के पास वाहन पहुंचते ही एकाएक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। भाजपा नेता की दुःखद मृत्यु पर उत्तराखंड के सीएम धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *