Sun. Jun 21st, 2026

महानवमी पर मुख्‍यमंत्री आवास में जिमाई कन्‍या लिया आशीर्वाद

देहरादून: महानवमी पर कन्या जिमाई जाती हैं मानयता है कि कन्या में देवी का स्वरूप नजर आता है इसलिए नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर कन्या जिमाई जाती हैं। वहीं आज नवमी के दिन उत्‍तराखंड में मां दुर्गा के नौ स्‍वरूपों की पूजा अर्चना का दौर जारी रहा।

इस क्रम में आज मुख्‍यमंत्री धामी ने भी मुख्‍यमंत्री आवास में कन्‍या जिमाई और उनका आशीर्वाद प्राप्‍त किया।मुख्यमंत्री धामी ने आज मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पूरे विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *