Sat. May 2nd, 2026

मैक्स स्कूल स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

देहरादून। मैक्स इंटरनेशनल स्कूल बंजारावाला में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय में डायरेक्टर व प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में झेलम, व्यास, सतलज व रावी सदन के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। छात्रों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति की सभी ने मुक्तकंठ से प्रंशसा की। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेटक्र, प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं व अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *