Tue. Apr 21st, 2026

राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली: राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री , गृह मंत्री ,रक्षा मंत्री, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत राजग के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंड की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये । आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेट में नामांकन दाखिल किया। पहले सेट में प्रधानमंत्री मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने। दूसरे सेट में जेपी नड्डा प्रस्तावक हैं और राजग दलों के मुख्यमंत्री अनुमोदक हैं।

तीसरे सेट में हिमाचल और हरियाणा के विधायक प्रस्तावक और अनुमोदक हैं। जबकि चौथे सेट में गुजरात के विधायक प्रस्तावक और अनुमोदक हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी क्षेत्र से आती हैं मुझे लगता है कि पहली बार इस प्रकार के लोगों का चयन हुआ है। भारत की राजनीति में एक राष्ट्रपति के रूप में ये बहुत बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि सभी लोग मिलकर इनका समर्थन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *