Fri. Jun 26th, 2026

लखनऊ: लिवाना होटल में लगी आग,दो की मौत

लखनऊ: राजधानी के हजरतगंज इलाके में  होटल लिवाना में आग लग गई। आग लगने से फैले धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं जबकि दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं वहीं दो लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े सात बजे हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में आग लगी है।

आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि धुएं में दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दमकल कर्मी भी बेहोश हो गया है। अब तक करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों ने दम तोड़ दिया है।

मौके 15 गाड़िया पहुंच चुकी हैं। तीसरी मंजिल की आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर करीब छह एम्बुलेंस और पहुंच गई हैं। रास्ते को बंद कर दिया गया है।आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *