Sun. May 3rd, 2026

वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया।
इस अवसर पर वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तदोपरांत भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक अरूण सिंह रावत, भारत ज्योति, निदेशक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, डा0 रेनू सिंह निदेशक वन अनुसंधान संस्थान व उपस्थित अधिकारियों द्वारा वन शहीदों को श्रद्वांजली दी गई व श्रद्वासुमन अपिर्त किए गए। वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं वन अनुसंधान संस्थान के वन अधिकारी व वैज्ञानिक ने भी वन शहीदों को श्रद्वासुमन अपिर्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *