Wed. Apr 22nd, 2026

वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र त्यागी ने हरिद्वार कोर्ट में किया सरेंडर

हरिद्वार: उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जान के खतरे को देखते हुए उन्‍हें सुरक्षा के आदेश दिए।

धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित की गई धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में आज उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी ने हरिद्वार न्यायालय में सरेंडर कर दिया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जितेंद्र नारायण त्यागी को कुछ कट्टरपंथियों से खतरा है इसको देखते हुए न्यायालय ने इनकी सुरक्षा का आदेश भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *