Fri. Sep 4th, 2026

वाहन और सांभर भिड़े, वाहन पलटने से 8 सवारियों को आई चोटें, सांभर की मौत

अभिज्ञान समाचार/ डोईवाला।

गुरुवार को लछीवाला रेलवे पुल के पास एक सवारी गाड़ी के सामने अचानक सांभर आ जाने से वाहन पलट गया। चालक ब्रेक लगा पाता इससे पहले ही जोरदार टक्कर हुई जिसके बाद सांभर की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 8 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांभर के मौत की पुष्टि की है। लछीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि सांभर को टक्कर मारने के बाद पलटे वाहन से चालक और सवारियों को सुरक्षित निकाला गया है। वाहन चालक का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि सांभर का पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *