Wed. Jun 3rd, 2026

शर्मनाक घटना: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीनों आरोपी छात्र गिरफ्तार, मेडिकल के बाद भेजा जेल

अभिज्ञान समाचार/ अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 3 छात्रों ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कनारी छानाछीना की रहने वाली नाबालिग बालिका को क्षेत्र के तीन युवकों ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह तीनों छात्र एसएसजे परिसर के बताए जा रहे हैं। नाबालिक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उक्त तीनों ने उसकी बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और दबाव बनाने के लिए उसका अश्लील वीडियो बनाया। उन्होंने नाबालिक को धमकाते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीनों छात्रों के खिलाफ धारा 366 ए व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रों और नाबालिक का मेडिकल कराने के पश्चात तीनों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *