Wed. Apr 22nd, 2026

शहीद के गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

  • शहीद विपिन के नाम पर होगा गांव की सड़क और इंटर कॉलेज का नाम

अभिज्ञान समाचार/ पौड़ी।

सियाचिन में शहीद हुए 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव धारकोट पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारकोट पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें उनके पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के पाबो विकासखंड के अंतर्गत धारकोट गांव पहुंचकर शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। कहा कि शहीद विपिन सिंह एक परिवार का ही नहीं बल्कि देश का बेटा है सीएम ने घोषणा की कि शहीद के गांव को जाने वाली सड़क का नाम और इंटर कॉलेज का नाम शहीद विपिन सिंह के नाम पर किया जाएगा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. विजय जोगदण्डे, एसएसपी पी रेणुका देवी भी मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *