Sun. May 3rd, 2026

स्कूटी स्लिप होने से पिता-पुत्र की मौत

देहरादून। चंबा से ऋषिकेश जा रही एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी चंबा से ऋषिकेश जा रही थी, जिसमें दो लोग लोग सवार थे। स्कूटी पुलिस चैकी नागणी से लगभग 2 किलोमीटर आगे ऋषिकेश की तरफ अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम विकास कोठारी पुत्र रमेश कोठारी दूसरे का नाम रमेश कोठारी पुत्र यशोधरा नंद कोठारी निवासी गांव हडंब थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल बताया जा रहा है और दोनों पिता पुत्र थे। रमेश कोठारी हरिद्वार में उद्यान विभाग में कार्यरत था और चंबा के रहने वाले थे। दोनों मृतकों के शवों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय बोराड़ी भिजवाया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *