Thu. Jul 2nd, 2026

स्वास्थ्य विभाग में ‘समूह ग’ के 38 पदों के लिए निकली भर्ती

अभिज्ञान समाचार देहरादून।  राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ में होने वाली भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती के अनुसार राज्य के मेडिकल कॉलजों में यह भर्ती की जाएगी। समूह ग के अंतर्गत मेडिकल सोशल वर्कर के रिक्त 38 पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी की है । इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन भरने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 23 अक्टूबर तक है । ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर 28 अक्टूबर तक कर सकते हैं। जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.ukmssb.org देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *