Sun. May 3rd, 2026

सड़क हादसे में छात्र की मौत

देहरादून। सोमवार सुबह शमशेरगढ़ में ट्रैक्‍टर ट्रॉली से टकराकर बुलेट सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे के करीब तीन अलग-अलग बुलेट पर सवार होकर छह युवक शमशेरगढ़ से तुनवाला की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से एक बुलेट सवार युवक टकरा गया। जिससे उस युवकी की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक युवक बालावाला पैरामेडिकल कॉलेज का छात्र और बिहार निवासी बताया जा रहा है। तीनों युवक पहले पैरामेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहते थे और बाद में आसपास ही कहीं रेंट पर कमरा लेकर रह रहे थे। दुर्घटना हर्रावाला चौकी की अंतर्गत हुई है। सभी युवक सुबह चाय पीने जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार है। हर्रावाला और बालावाला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जो कि पूरे मामले की पड़ताल कर रहे है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *