Sun. Jun 21st, 2026

10 अक्तूबर को होंगे हेमकुड साहिब के कपाट बंद

सभी धामों में आए श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा सुखद रूप से संपन्न की। राज्य में इस बार उम्मीद से बढ़कर यात्री पहुंचे हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्र्स्ट की ओर से बताया गया कि 10 अक्तूबर को दोपहर 01 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्तूबर को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 22 मई 2022 से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से अब तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में हाजिरी भर के मत्था टेका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *