Sun. May 3rd, 2026

10 बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार, तीसरा फरार

रूड़की। पुलिस ने चैकिंग के दौरान 10 बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी हरिद्वार निवासी बताए जा रहे है। बाइक चोरी का तीसरा आरोपी अभी फरार हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी देहात परमेंद्र डोभाल ने बताया क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। बीती शाम पुलिस टीम लक्सर के बेगम पुल पर चेकिंग कर रही थी, इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को तो मौके से दबोचा। इनका तीसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 बाइकें भी बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल हरिद्वार के बहादरपुर, सैनी और सन्नी नाम का आरोपी हरिद्वार के ही भोवापुर गांव का निवासी है। जिस बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पर ये आरोपी घूम रहे थे, उसे भी उन्होंने लक्सर क्षेत्र से चोरी किया था। एसपी देहात परमेंद्र डोभाल ने दावा किया कि मुजफ्फरनगर निवासी विशाल नाम के तीसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *