Wed. Apr 29th, 2026

अवैध तरीके से कंटेनर में ले जाए जा रहे 16 बैलों की दम घुटने से मौत

तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में कथित तौर पर अवैध तरीके से कंटेनर वाहन में ले जाए जा रहे 26 बैल में से 16 की गर्मी और दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बैलों को सूर्यपेट जिले से पड़ोसी आंध्र प्रदेश के कदिरी ले जाया जा रहा था और जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो मंगलवार शाम को वाहन को सूर्यपेट में रोक लिया गया।

गोशाला लाए जाने के दौरान कुछ बैल मृत पाये गये और मंगलवार को कुल 15 बैल की मौत हो गई जबकि बुधवार को एक बैल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चेन्नई के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *