Sat. Apr 18th, 2026

19 नवंबर को 3ः35 पर बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

शीतकाल के लिए देवभूमि उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट बंद करने की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें कि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 19 नवंबर दिन शनिवार को शाम 3 बजकर 35 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। जबकि,गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर को 12:01 मिनट पर अनकूट के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

वहीं भैया दूज के अवसर रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धामी के कपाट बंद किए दिए जाएंगे। भैया दूज के पावन पर्व पर आगामी 27 अक्टूबर को विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ छह माह तक शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। आज यानि बुधवार को तीर्थ पुरोहितों द्वारा दशहरे के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का विधिवत मुहूर्त तय किया गया।

बुधवार को यमुना मंदिर में यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल एवं पंच पंडा पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल की उपस्थिति ने यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा दशहरे के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *