शिक्षक दिवस पर 19 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार
देहरादून: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को आज शनिवार को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) चयनित शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इनमें प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान का एक शिक्षक शामिल है।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों से 19 शिक्षकों का चयन किया गया है।
पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में पौड़ी के विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली के लखपत सिंह रावत, उत्तरकाशी के पृथ्वी सिंह रावत, देहरादून के वीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार के रोबिन कुमार, टिहरी के महेश्वर प्रसाद सेमवाल, रुद्रप्रयाग के शशिकांत नौटियाल, चंपावत के जहीर अब्बास, ऊधमसिंह नगर के नौ सिंह, नैनीताल की डॉ. श्वेता, पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह परिहार और अल्मोड़ा के त्रिलोक सिंह अधिकारी शामिल हैं।