Sat. Apr 25th, 2026

24 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज,भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून: देवभमि उतराखंड में 24 सितम्बर तक यानि अगले चार दिन मौसम का मिजाज ठीक रहने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में चार दिनों तक यानि 24 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *