Thu. Sep 3rd, 2026

30 अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, जनसभा को करेंगे सम्बोधित

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सक्रिय भूमिका में आ गई है। इसी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर उत्तराखंड आ रहे हैं। 30 अक्टूबर को वह देहरादून में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। और उसी दिन जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि वह प्रदेश कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि गृहमत्री बहुप्रतीक्षित घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *