Sat. Jun 20th, 2026

महाराष्ट्र के रायगढ़ में दवा फैक्टरी में आग लगने से 4 लोगों की मौत,7 घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दवा कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए तथा सात लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एक अधिकारी ने आज (शनिवार) को यह जानकारी दी। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि आग कल सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी रायगढ़ में महाड एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी में लगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह सात बजे तक चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। ये उन 11 लोगों में शामिल थे जो फैक्टरी में आग लगने के बाद लापता हो गए थे। सात अन्य लापता लोगों का पता लगाने के लिए हमारा तलाश अभियान अब भी जारी है।’’अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि फैक्टरी में एक विस्फोट के बाद आग लगी। इसके बाद आग से वहां रयासनों से भरे बैरल में विस्फोट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *