Sun. Jun 21st, 2026

41 चिकित्सकों को पदोन्नति कर बनाया गया संयुक्त निदेशक

देहरादून – स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार ने 41 चिकित्सकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। जिन्हें पदोन्नत कर संयुक्त निदेशक बनाया गया है।उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा संख्या 331 दिनांक 13/03/23 द्वारा सचिव डा आर राजेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी शासनादेश मे कहा गया है कि 41 चिकित्सकों को पदोन्नति देकर संयुक्त निदेशक बनाया गया है जिन्हें अब 37400- 6700 ग्रेड वेतन 8700 प्राप्त होगा। पदोन्नति प्राप्त करने वाले चिकित्सकों मे डा आनन्द शुक्ला,डा शशि बाला बासन आदि के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *