Sat. Sep 5th, 2026

एक महिला ने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या

गुजरात के जामनगर जिले के एक गांव में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला (32) और उसके तीन बच्चों के शव कुएं में तैरते हुए दिखाई दिए जिसके बाद यह मामला सामने आया।

ध्रोल पुलिस थाने के निरीक्षक एच.आर. राठौड़ ने बताया कि यह घटना ध्रोल तालुका के सुमरा गांव की है।उन्होंने बताया कि शवों को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, लेकिन महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। राठौड़ ने बताया कि भानुबेन तोरिया अपने बच्चों ऋत्विक (3), आनंदी (4), अजू (8) और आयुष (10) के साथ कुएं में कूद गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *