Tue. Jul 21st, 2026

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

देहरादून : रायपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरवाला इलाके में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान उसने अपनी पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में बंद कर दिया था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मंगलवार को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि सुन्दरवाला निवासी शुभम, पुत्र नरेंद्र सिंह, ने अपने घर के कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के पहुंचने तक परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर कमरे के फर्श पर लिटा दिया था। तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई भी पूरी की गई।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक का नवंबर 2024 में प्रेम विवाह हुआ था और वह ड्राइविंग का काम करता था। साथ ही पत्नी के साथ विवाद की बात भी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *