Thu. Sep 3rd, 2026

अल्मोड़ा: वड्यूडा गांव पहुंचीं रेखा आर्या, भूस्खलन पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

सोमेश्वर / अल्मोड़ा : आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गाँव पहुंची। यहाँ उन्होंने बीते रोज अतिवृष्टि और भीषण भूस्खलन होने पर प्रभावित परिवारजनों से मुलाक़ात कर उनके प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी।इस दुःख की घड़ी में उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय वज्रपात को सहने का धैर्य एवं आत्मबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने भूस्खलन से प्रभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही आसपास के प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री भी वितरित की।उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता बिना किसी विलंब के पहुँचाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ने कहा की संकट की इस भीषण घड़ी में राज्य सरकार और वह स्वयं पूरी आत्मीयता और मज़बूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जान -माल के नुकसान के प्रति गंभीर हैं और सभी अधिकारियो को यह स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं ऐसे प्रभावित लोगों को जो हर संभव सहायता प्रदान की जानी हैं उसे अविलम्ब देना सुनिश्चित करें।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा श्री महेश नयाल जी, विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी, मंडल अध्यक्ष स्याहीदेवी श्री गणेश जलाल, प्रधान प्रतिनिधि वडयूड़ा श्री भास्कर राम जी, बूथ अध्यक्ष श्री सूरज कुमार जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री देवेंद्र सिंह नयाल जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री विपिन पाठक जी, मंडल महामंत्री श्री देवेंद्र मेहरा जी,श्री नरेंद्र बिष्ट जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक जलाल जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री भूपेंद्र भोज जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री अमित बिष्ट जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश बराकोटी जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री हरीश बिष्ट जी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद सिंह नेगी जी, मंडल अध्यक्ष स्याहीदेवी किसान मोर्चा श्री पप्पू नेगी जी, ग्राम प्रधान महेला श्री हेम जोशी जी, ग्राम प्रधान बेह श्री प्रदीप पालनी जी, ग्राम प्रधान बडगलभट्ट श्री नवीन भट्ट जी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोटुली श्री पान सिंह बिष्ट जी, ग्राम प्रधान भाटगाड़ श्री सूरज अलमिया जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री हरीश रौतेला जी, श्री शमशेर आर्या जी, श्री पप्पू भोजक जी, श्री ललित तिवारी जी, श्री महेंद्र बिष्ट जी, श्री पूरन फर्तयाल जी, श्री ठाकुर राम जी स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *