Mon. Apr 27th, 2026

अरविन्द केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गये जेल

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है।

ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी। अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे। बीती 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया था।

ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।केजरीवाल पक्ष के वकील ने जेल में कुछ दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। साथ ही,तीन किताब की मांग की है, रामायण, हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बाय जर्नलिस्ट नीरज चौधरी और महाभारत। केजरीवाल के वकील ने स्पेशल डाइट की भी मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने अपना लॉकेट, और टेबल चेयर भी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *