Thu. Apr 30th, 2026

अलीगढ़ आईएस मॉड्यूल केस में फारुकी को तलाश रही एटीएस

गुवाहाटी में असम पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकी संगठन आईएस के इंडिया चीफ हारिश फारुकी की तलाश यूपी एटीएस भी कर रही थी। अलीगढ़ में कुछ महीने पूर्व एटीएस ने आईएस के पुणे मॉड्यूल का खुलासा किया था, जिसमें फारुकी की तलाश की जा रही थी। इस मॉड्यूल में उसे अमीर का दर्जा हासिल था।

एटीएस की जांच में पता चला था कि फारुकी ने ही व्हाट्सएप ग्रुप ष्स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (सामू) बनाया था। जिसमें यूनिवर्सिटी के तमाम छात्रों को जोड़कर जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाया जा रहा था। फारुकी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पुणे में बम धमाकों की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शाहनवाज और रिजवान के संपर्क में भी था।

इसके अलावा अलीगढ़ में कोचिंग चलाने वाले प्रो0 वजीहुउद्दीन को भी वह लगातार निर्देश दे रहा है।फारुकी ने जिहादी विचारधारा से प्रभावित युवाओं के लिए उत्तराखंड के जंगलों में ट्रेनिंग का इंतजाम भी किया था। बता दें कि इस मामले में एटीएस ने अब्दुल्लाह अर्सलान, माज बिन तारिक, वजीहुद्दीन समेत 10 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मॉड्यूल के संपर्क में आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के युवक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *