Thu. Aug 13th, 2026

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले की कोशिश

नांदेड़ साहिब स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के पास माता साहिब गुरुद्वारे के निकट पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमले की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उन पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें बादल के हाथ में चोट आई।

घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उस समय हुई, जब सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके करीब पहुंचा और चाकू से हमला करने का प्रयास किया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर को रोक लिया।

हमले के दौरान पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। वहीं, घायल सुखबीर सिंह बादल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *