Sat. Apr 18th, 2026

पर्यटन मानचित्र पर लाएंगे बागेश्वर का उत्तरायणी मेला: सीएम

देहरादून : मकर संक्रांति पर्व पर बागेश्वर में मनाए जाने वाले उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। प्रवासी उत्तराखंडियों को भी मेले से जोड़ा जाएगा। ये बात उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले को पहचान दिलाने के लिए देश-विदेश के पर्यटकों को मेले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा अटल जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार ने सुशासन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अटल जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *