Mon. Apr 27th, 2026

टला बड़ा हादसा:स्कूल बस पलटी,कई बच्चे घायल,पेड़ ने बचा ली बच्चों की जान

पिथौरागढ़: जिले के बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो बच्चे घायल हो गये जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज ( मंगलवार) की सुबह हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल जा रहे थे।

रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस को रोककर उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर अपने आप चल पड़ी और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दुर्घटना में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *