Thu. Jun 4th, 2026

बीजेपी विधायक के बेटे पर रेप का आरोप, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन

भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के बेटे पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुताबिक, युवती ने की गई शिकायत में कहा है कि विधायक के बेटे ने शादी का झांसा देकर काफी समय तक उसके साथ रेप किया।

आरोपी ने प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन भी करा दिया।इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल के बेटे पलास चंदेल के खिलाफ बुधवार को रेप का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।महिला थाने की एसएचओ कविता धुर्वे ने कहा कि इस मामले को यहां जीरो पर कायमी की गई है। इस केस को आगे की कार्रवाई के लिए जांजगीर चांपा पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *