Mon. Apr 27th, 2026

BJP ने नामांकन रैली में झोंकी ताकत,समर्थन में स्मृति ईरानी औरCM धामी

देहरादून: टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा ने नामांकन रैली में अपनी ताकत दिखाई। नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सीएम धामी प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया।

टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ ही कांग्रेस के टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला ने अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी मौजूद रहे। वहीं लोकसभा चुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का अभी भी इंतजार है। हालांकि प्रत्याशी अपने स्तर पर चुनाव मैदान में डटे हैं।

पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई बड़ा नेता उत्तराखंड दौरे पर नहीं आया। भाजपा ने पांचों सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लंबी फेहरिस्त बनाई है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक स्टार प्रचारकों की सूची तैयार नहीं की है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया, चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की सूची बनाई जा रही है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद समेत कई बड़े नेताओं की पांचों सीटों पर रैली निकालने की रणनीति तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *