Mon. Sep 7th, 2026

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जिला कार्यशाला में तैयार हुआ रोडमैप

अल्मोड़ा : भारतीय जनता पार्टी “सेवा ही संगठन” और “अंत्योदय” के अपने मूल संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सदैव कटिबद्ध है। इसी कड़ी में आज देवभूमि की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के भाजपा जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने और उनके उत्थान को लेकर एक विस्तृत और ठोस रोडमैप तैयार किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के इस महाअभियान में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा के साथ सहभागिता निभा रहा है। भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज के सबसे पिछड़े और जरूरतमंद व्यक्ति का कल्याण करना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेश नयाल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी श्री राजेंद्र बिष्ट जी, महापौर श्री अजय वर्मा जी, प्रदेश मंत्री श्री गौरव पाण्डेय जी, दर्जा मंत्री श्री गोविन्द पिल्खवाल जी, वरिष्ठ नेता श्री कुंदन लटवाल जी, पूर्व विधायक श्री कैलाश शर्मा जी, पूर्व विधायक श्री रघुनाथ चौहान जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रवि रौतेला जी, श्री बिट्टू कर्नाटक जी, जिला महामंत्री श्री प्रकाश भट्ट जी और श्री दर्शन रावत जी समेत समस्त जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष व महामंत्री, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री सहित भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *