Wed. Apr 22nd, 2026

श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से ओमकार प्लाजा में हुआ रक्तदान शिविर

देहरादून: अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आज बिंदाल पुल स्थित ओमकार प्लाजा में सम्मेलन के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष, यूथ विंग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता के प्रतिष्ठान में श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए *मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, स्वयं सेवक संघ के अनिल नंदा, सुरेंद्र मित्तल, अनिल गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, पूर्णकालिक बीजेपी प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, अशोक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल गोयल, महामंत्री दीपक सिंघल, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग रमा गोयल, राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल राजकुमार पुरोहित श्रीमती क्षमा बंसल कुनाल बंसल सचिन जैन जी रहे।

 85 यूनिट  किया गया रक्तदान

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा कि रक्तदान का बहुत महत्व है। यह न केवल दूसरों की जान बचाने का एक शानदार तरीका है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
रक्तदान करके, आप किसी को गंभीर बीमारी, दुर्घटना या सर्जरी के दौरान रक्त आधान की आवश्यकता होने पर मदद कर सकते हैं।रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर स्वस्थ रहता है, जिससे हृदय रोग और अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है। यह शरीर को नई रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में भी मदद करता है.इस अवसर पर यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने कहा कि अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन ने 14 जून से 6 जुलाई तक एक लाख यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया ।

जिसके तहत आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य रक्तदान से रक्त बैंकों में रक्त की आपूर्ति बनी रहना है, जिससे आपात स्थिति में आसानी से रक्त उपलब्ध हो पाता है।18-65 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं।रक्तदान एक महान कार्य है जो दूसरों के जीवन को बचाने और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।रक्तदान से कई चिकित्सीय लाभ मिलते हैं, जिनमें रक्त में लौह स्तर को नियंत्रित करना, दिल के दौरे और हृदय संबंधी दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना आदि शामिल हैं।इस अवसर पर विवेक अग्रवाल, (कार्यकारी अध्यक्ष) सुनील अग्रवाल, कुलदीप विनायक ,अमन गुप्ता ,गीता वर्मा, शिखा थापा, राजकुमार तिवारी, सागर गुरंग ,समिधा गुरुंग, कपिल गुप्ता , रोशन राणा, उपेंद्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *