Thu. Apr 30th, 2026

बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत

तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता एवं विधायक जी लस्या नंदिता की शुक्रवार को यहां पाटनचेरू में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि नंदिता जिस कार में यात्रा कर रही थीं वह शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे आउटर रिंग रोड(ओआरआर) पर सड़क किनारे लगे धातु के अवरोधक से टकरा गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।उसने बताया कि इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है। सिकंदराबाद छावनी से विधायक नंदिता (36) को एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *