Sat. Nov 14th, 2026

50 छात्रों से भरी बस के ब्रेक फेल,आश्रम की दीवार से टकराई

ऋषिकेश / देहरादून: भद्रकाली से पूर्णानंद पार्किंग की ओर जा रही छात्रों से भरी एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। ब्रह्मानंद मोड़ और पीडब्ल्यूडी तिराहे के बीच बस अनियंत्रित होकर एक आश्रम की बाउंड्रीवॉल से जा टकराई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 50 छात्र सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से शैक्षिक भ्रमण पर हरिद्वार और ऋषिकेश आए हुए थे। बस भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ होते हुए पूर्णानंद पार्किंग की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक समेत तीनों लोगों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा जा रहा है। मुनि की रेती यातायात पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना ब्रेक फेल होने के कारण हुई है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *