Sat. Apr 18th, 2026

बस खाई में गिरी, चार लोगों के मरने की खबर, 27 सवारी थीं बस मे सवार

भीमताल/ नैनीताल: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है । यहां 27 सवारियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई । जैसा कि आपकोक मालूम है कि बीते माह ही कुमाऊं के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। इस बस हादसे में करीब 36 लोगों की मौत हो गई थी। अभी अल्मोड़ा हादसे को कुछ ही समय हुआ था कि दूसरे हादसे की भयावह तस्वीर सामने आ गई।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर.उधर गिर पड़े। हादसे में चार की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। बड़े स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में परेशानी हो रही है। एसपी सिटी, नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा। पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा भी घायलों को निकालने में मदद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *