Sun. Jun 21st, 2026

पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने आज यानि मंगलवार को पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पुलिस की ईबीट एप को भी लांच किया। मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी विमोचन किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है,इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जमीनों की कमी है।,ऐसे में नए भवन का डिजाइन ऐसा हो कि कम से कम जमीन में काम चल जाए। भारत सरकार की फ्लैगशिप स्कीम में उत्तराखंड अब सबसे आगे निकल रहा है, हमें आने वाले 25 सालों को लेकर योजना बनानी होगी। पुलिस को भी इसी हिसाब से तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि गृह विभाग के कामों की भी जल्द समीक्षा की जाएगी,साथ ही बजट की कमी किसी काम में नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *